मस्तूरी। क्षेत्र के ग्राम डंगनिया एवं बिनैका सहित आसपास के गांवों में लंबे समय से बनी बिजली समस्या को लेकर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अलग 11 केवी फीडर की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लगातार बिजली की अनियमित आपूर्ति, कम वोल्टेज और बार-बार होने वाली कटौती से परेशान हैं।
ज्वाला बंजारे ने बताया कि वर्तमान में बिजली लाइन लगभग 8–9 गांवों से होकर घूमते हुए बिनैका तक पहुंचती है, जिसके कारण लाइन पर अधिक लोड रहता है और तकनीकी समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं। इसका सीधा असर क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और छोटे व्यवसायों पर पड़ रहा है।
उन्होंने बिजली विभाग से मांग करते हुए कहा कि डंगनिया–बिनैका के लिए अलग 11 केवी फीडर स्वीकृत कर जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को सुचारू और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। इससे वर्षों से चली आ रही बिजली समस्या का स्थायी समाधान संभव हो पाएगा।

