मस्तूरी। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के मार्गदर्शन में मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सोमवार, 23 मार्च 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुख्यालय सहारा परिसर में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने किया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन सृजन अभियान के तहत सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को बूथ व पंचायत स्तर पर अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए जो निस्वार्थ भाव से जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन के प्रति निष्ठावान हों और स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ हो। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को समयबद्ध तरीके से कमेटियों का गठन कर सूची जिला स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मस्तूरी ब्लॉक के लिए गौरव दूबे को सृजन प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में होती है, इसलिए सभी मंडल अध्यक्ष अनिवार्य रूप से बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर की कमेटियों का गठन कर जिला कांग्रेस कमेटी को भेजें, जिससे संगठन और अधिक प्रभावी बन सके।
सृजन प्रभारी गौरव दूबे ने भी निर्धारित समय सीमा में कमेटियों के गठन पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है और सभी को मिलकर संगठन को सशक्त बनाना होगा।
बैठक में विधायक दिलीप लहरिया, जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहु, सृजन प्रभारी गौरव दूबे, अजा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, महिला अजा प्रदेश उपाध्यक्ष सुकृता खुंटे, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णनन सहित 11 मंडल अध्यक्षों एवं कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

