बिलासपुर कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनने पर महेंद्र गंगोत्री को बधाई देने के लिए मस्तूरी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने अपने समर्थकों के साथ आज उनके कार्यालय पहुंचकर साल श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ,और कांत ने कहा की पार्टी ने महेंद्र गंगोत्री को जो जवाबदारी दी है यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है, और उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलने वाली है। मस्तूरी क्षेत्र के लोगों का उन्हें समर्थन और सहयोग हमेशा पार्टी को और गंगोत्री जी को मिलेगा।
