मस्तूरी।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण (छ.ग.) के संगठनात्मक विस्तार के तहत मस्तूरी मंडल अध्यक्ष पद पर विजय सुमन की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन मा. श्री पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार की गई।विजय सुमन की नियुक्ति पर उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य धरम भार्गव भाजपा किसान मोर्चा,मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष , महामंत्री एवं मंडल नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज को भाजपा की विचारधारा से जोड़ते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।
विजय सुमन की नियुक्ति से समर्थकों एवं सहयोगियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
