बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य बिलासपुर ग्रामीण अप्पूराजा कांत ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के युवाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में युवाओं के लिए कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
अप्पूराजा कांत ने कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला है। बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रावधान किए गए हैं, जिससे आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
