पचपेड़ी। आगामी 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए तहसील पचपेड़ी परिक्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में पचपेड़ी रेस्ट हाउस में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के युवा साथी, सामाजिक कार्यकर्ता, सरपंच, पंच, व्यापारी एवं पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में जयंती कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। तय किया गया कि इस वर्ष बाबा साहेब की जयंती पर भव्य शोभायात्रा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उनके विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के तहत बिजली ऑफिस पचपेड़ी से पेट्रोल पंप स्थित अंबेडकर चौक तक रैली निकाली जाएगी, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और वे इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सरपंच श्री चंद्रप्रकाश कुर्रे, श्री नीतीश कुमार पाटले, प्रेम पाटले,टिकेंद्र मधुकर पंकज ,रविंद्र कुमार विक्की कुर्रे प्रीतमप्यारे जय मधुकर शामिल रहे ।

