मस्तूरी। छत्तीसगढ़ रजत जयंती स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य मे पशु चिकित्सालय मस्तूरी परिसर में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बिलासपुर के निर्देशन में विकास खंड स्तरीय पशु मेला का आयोजन किया गया जिसका मंच संचालन डा पी के अग्निहोत्री अति उप संचालक प्रभारी पशु चिकित्सालय मस्तूरी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया द्वारा की गई कार्यक्रम में पधारे जिला पंचायत सदस्य श्री दामोदर कांत द्वारा उपस्थित पशु पालकों को विभागीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने हेतु प्रेरित किया इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतकली बावरे द्वारा पशु पालन के द्वारा किसानों को आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने हेतु प्रेरित किया गया कार्यक्रम के अंत में मस्तूरी विधायक द्वारा मेरे आए पशुओं के मालिक को पुरस्कृत किया गया जिसमें वासु सिंह ठाकुर जी गाय की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा श्री जयकरण यादव जी द्वितीय एवं राजेंद्र यादव जी तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं भैंस वंश में प्रथम स्थान बजरंग यादव जी को एवं द्वितीय स्थान रघुराज प्रजापति जी को तथा तृतीय स्थान सुमित यादव जी को प्राप्त हुआजिला कार्यालय से पधारे डा वीरेन्द्र पिल्लै द्वारा उपस्थित किसानों और जन प्रतिनिधियों क आभार प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे
