मस्तूरी। मल्हार महोत्सव 2026 के तहत आयोजित होने वाले दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी गई है। 28 एवं 29 अप्रैल को आयोजित इस महोत्सव में लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, गायन एवं स्टार नाइट्स जैसे विविध कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी।
पहला दिन – 28 अप्रैल (शनिवार):
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे करमा नृत्य (जय माता दी करमा दल, बेलतरा) से होगी। इसके पश्चात अतिथि मंचीय शुभारंभ किया जाएगा।
इसके बाद हमर ज्योति पंथी पार्टी, मुंगेली द्वारा पंथी नृत्य तथा डॉ. तोपाराज पटेल द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।
शाम 6:45 बजे सुश्री अंचल पाण्डेय (बिलासपुर) द्वारा ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
रात 7:00 से 8:00 बजे तक स्वाति सोनी लोककला मंच की प्रस्तुति होगी।
इसके बाद रात 8:00 से 9:00 बजे तक शिवकुमार तिवारी एवं साथियों का कार्यक्रम आयोजित होगा।
दिन का मुख्य आकर्षण रात 9:00 से 11:00 बजे तक सुनील सोनी की स्टार नाइट्स प्रस्तुति रहेगी।
दूसरा दिन – 29 अप्रैल (रविवार):
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे दंडा नृत्य (मातारानी लोककला दल, बेलतरा) से होगी। इसके बाद अतिथि मंचीय समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शाम 6:00 बजे सुश्री कनक साहू द्वारा गायन प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं 6:15 बजे युवराज सिंह लोनिया एवं समूह मंच संभालेंगे।
शाम 6:45 बजे माधव चौक राउत नृत्य दल, तखतपुर द्वारा राउत नाचा प्रस्तुत किया जाएगा।
रात 7:00 से 8:00 बजे तक “गंगा के लहर” लोककला मंच प्रस्तुति देगा।
इसके पश्चात रात 8:00 से 9:00 बजे तक पद्मश्री डॉ. भारतीय बंजारे अपनी प्रस्तुति देंगे।
महोत्सव का भव्य समापन रात 9:00 से 11:00 बजे तक नितिन दुबे की सुपर स्टार नाइट्स प्रस्तुति के साथ होगा।
मल्हार महोत्सव के इन भव्य कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में दर्शक इस सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

