मस्तूरी। मल्हार महोत्सव 2026 के तहत आयोजित होने वाले दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी गई है। 28 एवं 29 मार्च को आयोजित इस भव्य महोत्सव में लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, गायन और स्टार नाइट्स जैसी विविध प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी।
28 मार्च (शनिवार) के कार्यक्रम:
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे जय माता दी करमा दल, बेलतरा द्वारा करमा नृत्य से होगी। इसके बाद अतिथियों के हाथों मंचीय शुभारंभ किया जाएगा। हमर ज्योति पंथी पार्टी, मुंगेली द्वारा पंथी नृत्य और डॉ. तोपाराज पटेल की शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति होगी।
शाम 6:45 बजे सुश्री अंचल पाण्डेय द्वारा ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात 7:00 से 8:00 बजे तक स्वाति सोनी लोककला मंच की प्रस्तुति होगी।
रात 8:00 से 9:00 बजे तक शिवकुमार तिवारी एवं साथियों का कार्यक्रम होगा, जबकि रात 9:00 से 11:00 बजे तक सुनील सोनी की स्टार नाइट मुख्य आकर्षण रहेगी।
29 अप्रैल (रविवार) के कार्यक्रम:
दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे मातारानी लोककला दल, बेलतरा द्वारा दंडा नृत्य से होगी। इसके बाद अतिथि मंचीय समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।
शाम 6:00 बजे सुश्री कनक साहू का गायन, 6:15 बजे युवराज सिंह लोनिया एवं समूह की प्रस्तुति होगी।
शाम 6:45 बजे माधव चौक राउत नृत्य दल, तखतपुर द्वारा राउत नाचा प्रस्तुत किया जाएगा।
रात 7:00 से 8:00 बजे तक “गंगा के लहर” लोककला मंच की प्रस्तुति होगी।
रात 8:00 से 9:00 बजे तक पद्मश्री डॉ. भारतीय बंजारे अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि 9:00 से 11:00 बजे तक नितिन दुबे की सुपर स्टार नाइट के साथ महोत्सव का भव्य समापन होगा।
मल्हार महोत्सव के इन आकर्षक कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में दर्शकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

