मस्तूरी। क्षेत्र की प्रतिभाओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वालों के सम्मान में मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन आज बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से सत्कार भवन, मस्तूरी में होगा।
समारोह में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, समाजसेवा, पत्रकारिता, संस्कृति, कृषि, युवा व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य मस्तूरी क्षेत्र की प्रतिभाओं और समाजहित में कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित कर उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच प्रदान करना है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में शामिल होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026पूरे मस्तूरी क्षेत्र के किसानों के मुआवजे के लिए ज्वाला बंजारे ने विधायक व विभाग को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 30, 2026प्रेस क्लब मस्तूरी को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला, शिकायतकर्ताओं के आरोप नहीं हुए प्रमाणित; 90 दिन में चुनाव कराने के निर्देश
सहायक रजिस्ट्रार के आदेश से वर्तमान कार्यकारिणी को मिली राहत, सदस्यता और संगठनात्मक पारदर्शिता के साथ लोकतांत्रिक चुनाव कराने पर जोर
UncategorizedOctober 28, 2026पुलिस चौकी मल्हार को डायल 112 वाहन और अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की मांग, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने एसएसपी को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्तों की तरह फैल रहा कथित लेबर दलालों का नेटवर्क, मजदूरों का पलायन जारी; निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा सहित कई राज्यों की ओर जा रहे ग्रामीण मजदूर; श्रमिकों के पंजीयन, रोजगार की शर्तों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग
