मस्तूरी। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे ने पहल करते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं संबंधित विभागों को पत्र लिखकर पूरे मस्तूरी क्षेत्र के प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
30 अक्टूबर 2026 को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में किसान खेती-किसानी पर निर्भर हैं। चक्रवात के कारण हुई भारी बारिश से किसानों की फसलों को गंभीर क्षति पहुंची है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ज्वाला बंजारे ने मांग की है कि पूरे क्षेत्र के प्रभावित गांवों में राजस्व विभाग द्वारा तत्काल गूगल सर्वे एवं फोटोग्राफ सहित फसल क्षति का आकलन कराया जाए तथा सर्वे रिपोर्ट संबंधित विभागों को भेजकर किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।
उन्होंने विधायक दिलीप लहरिया से इस मामले को शासन स्तर पर उठाकर किसानों को राहत दिलाने का आग्रह किया है। साथ ही कलेक्टर बिलासपुर, एसडीएम मस्तूरी, जिला कृषि अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
ज्वाला बंजारे ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। पूरे मस्तूरी क्षेत्र के किसानों को फसल क्षति का उचित मुआवजा मिले, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026मस्तूरी में झोलाछापों का बोलबाला! मेडिकल दुकानों की आड़ में चल रहा कथित इलाज का खेल, आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार
UncategorizedOctober 30, 2026पूरे मस्तूरी क्षेत्र के किसानों के मुआवजे के लिए ज्वाला बंजारे ने विधायक व विभाग को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 30, 2026प्रेस क्लब मस्तूरी को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला, शिकायतकर्ताओं के आरोप नहीं हुए प्रमाणित; 90 दिन में चुनाव कराने के निर्देश
सहायक रजिस्ट्रार के आदेश से वर्तमान कार्यकारिणी को मिली राहत, सदस्यता और संगठनात्मक पारदर्शिता के साथ लोकतांत्रिक चुनाव कराने पर जोर
UncategorizedOctober 28, 2026पुलिस चौकी मल्हार को डायल 112 वाहन और अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की मांग, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने एसएसपी को लिखा पत्र
