प्रेस क्लब मस्तूरी के भव्य आयोजन में शिक्षा, कला-संस्कृति, समाजसेवा, युवा एवं खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं और शहीद परिवारों को मिला सम्मान
मस्तूरी। प्रेस क्लब मस्तूरी द्वारा आयोजित मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह 2026 का बुधवार को सत्कार भवन मस्तूरी में भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, कला एवं संस्कृति, समाज कल्याण, युवा एवं खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं के साथ-साथ शहीद परिवारों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत मस्तूरी की अध्यक्ष सरस्वती बिंझवार ने की, जबकि अतिविशिष्ट अतिथि नितेश सिंह ठाकुर रहे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दामोदर कांट, राधा खिलावन पटेल, अरुणा चंद्र प्रकाश सूर्या, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, देवेंद्र कृष्णन, उतरा रात्रे, वीरू अंचल, महेश्वर कुर्रे, नरेंद्र नायक (प्रतिनिधि सभापति, जनपद पंचायत मस्तूरी), रवींद्र जायसी, तिलक राज सलूजा, संगठन महामंत्री मल्लिक, विवेक त्रिपाठी एवं राजकुमार वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नारद मुनि के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ पत्रकारिता के इष्टदेव देवर्षि नारद मुनि के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात लोक कलाकार योगेश्वरी सेन द्वारा पंडवानी एवं लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति ने समारोह में छत्तीसगढ़ की लोककला एवं संस्कृति की जीवंत छटा बिखेर दी।
विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह में शिक्षा, कला एवं संस्कृति, समाज कल्याण, युवा एवं खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद परिवारों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ : राजेश सूर्यवंशी
मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ आम जनता की आवाज को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव लाने में पत्रकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने प्रेस क्लब मस्तूरी द्वारा आयोजित मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने के साथ अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्ष सरस्वती बिंझवार ने कहा कि समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को मंच देकर सम्मानित करना गौरव की बात है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
चार शिक्षण संस्थानों ने किया सहयोग
मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह 2026 के आयोजन में सांदीपनि अकादमी मस्तूरी, संत गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी, टाइम्स एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल मल्हार एवं सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल बकर कूदा का प्रायोजक के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजन समिति ने सभी प्रायोजक संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, युवा, खेल प्रतिभाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान उत्साह और गौरव का माहौल बना रहा। प्रेस क्लब मस्तूरी का मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह 2026 क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान, सम्मान और प्रोत्साहन देने वाला यादगार आयोजन बना।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026पूरे मस्तूरी क्षेत्र के किसानों के मुआवजे के लिए ज्वाला बंजारे ने विधायक व विभाग को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 30, 2026प्रेस क्लब मस्तूरी को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला, शिकायतकर्ताओं के आरोप नहीं हुए प्रमाणित; 90 दिन में चुनाव कराने के निर्देश
सहायक रजिस्ट्रार के आदेश से वर्तमान कार्यकारिणी को मिली राहत, सदस्यता और संगठनात्मक पारदर्शिता के साथ लोकतांत्रिक चुनाव कराने पर जोर
UncategorizedOctober 28, 2026पुलिस चौकी मल्हार को डायल 112 वाहन और अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की मांग, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने एसएसपी को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्तों की तरह फैल रहा कथित लेबर दलालों का नेटवर्क, मजदूरों का पलायन जारी; निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा सहित कई राज्यों की ओर जा रहे ग्रामीण मजदूर; श्रमिकों के पंजीयन, रोजगार की शर्तों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग
