
मस्तूरी। जयरामनगर-खैरा स्थित मनकर्म स्टेडियम में स्टार ग्रुप द्वारा आयोजित भव्य जगराता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उनके आगमन पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा साथियों ने आत्मीयता एवं उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
भूपेश बघेल ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
नितेश सिंह के नेतृत्व में उमड़ा युवाओं का उत्साह
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका स्वागत किया। युवाओं की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली।
छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे की प्रस्तुति बना आकर्षण
स्टार ग्रुप द्वारा आयोजित जगराता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे की प्रस्तुति को लेकर श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों में विशेष उत्साह रहा। भक्ति गीतों और माता रानी की आराधना से सजे इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। मनकर्म स्टेडियम में देर तक भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कई जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू, जनपद सभापति राजू पंडित, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
जयरामनगर-खैरा में आयोजित इस जगराता कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन और युवाओं के उत्साहपूर्ण स्वागत से कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना रहा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026मस्तूरी में झोलाछापों का बोलबाला! मेडिकल दुकानों की आड़ में चल रहा कथित इलाज का खेल, आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार
UncategorizedOctober 30, 2026पूरे मस्तूरी क्षेत्र के किसानों के मुआवजे के लिए ज्वाला बंजारे ने विधायक व विभाग को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 30, 2026प्रेस क्लब मस्तूरी को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला, शिकायतकर्ताओं के आरोप नहीं हुए प्रमाणित; 90 दिन में चुनाव कराने के निर्देश
सहायक रजिस्ट्रार के आदेश से वर्तमान कार्यकारिणी को मिली राहत, सदस्यता और संगठनात्मक पारदर्शिता के साथ लोकतांत्रिक चुनाव कराने पर जोर
UncategorizedOctober 28, 2026पुलिस चौकी मल्हार को डायल 112 वाहन और अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की मांग, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने एसएसपी को लिखा पत्र
