
2बूढ़ीखार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूढ़ीखार में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल के अंतर्गत आने वाले 8 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे थे। विशिष्ट अतिथियों में ग्राम पंचायत बूढ़ीखार के सरपंच दीपक लहरे, विद्यालय के प्राचार्य काशीराम रजक तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिथिला थवाईत उपस्थित रहे।संकुल स्तर पर प्राचार्य द्वारा निर्णायक समिति का गठन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन भाषा उच्चारण, स्पष्टता, प्रस्तुति शैली, हाव-भाव, आत्मविश्वास, विषय-वस्तु एवं अभिव्यक्ति कौशल के आधार पर किया गया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विषय की समझ, रचनात्मकता, रंग संयोजन, कलात्मक अभिव्यक्ति, स्वच्छता एवं प्रस्तुतीकरण को मूल्यांकन का आधार बनाया गया।भाषण प्रतियोगिता के पूर्व माध्यमिक स्तर में 8 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आराध्या टंडन (सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल, बकरकूदा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भुवनेश्वरी (शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बूढ़ीखार) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उच्चतर माध्यमिक स्तर में याशना ने प्रथम एवं आकांक्षा आनंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।चित्रकला प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूर्व माध्यमिक स्तर में अर्पिता जांगड़े (सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल, बकरकूदा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मानसी टंडन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उच्चतर माध्यमिक स्तर में अनु ने प्रथम एवं उत्कर्ष जांगड़े ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज्वाला बंजारे ने कहा कि “प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। भाषण कला से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जबकि चित्रकला विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और कल्पनाशक्ति को नई दिशा देती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ ऐसे रचनात्मक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।”कार्यक्रम का सफल संचालन कल्पना टंडन एवं रूपेंद्र महिलागे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक विश्वजीत राय, बालमुकुंद वैष्णव, दीपक गुप्ता सहित संकुल के सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।q

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026पूरे मस्तूरी क्षेत्र के किसानों के मुआवजे के लिए ज्वाला बंजारे ने विधायक व विभाग को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 30, 2026प्रेस क्लब मस्तूरी को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला, शिकायतकर्ताओं के आरोप नहीं हुए प्रमाणित; 90 दिन में चुनाव कराने के निर्देश
सहायक रजिस्ट्रार के आदेश से वर्तमान कार्यकारिणी को मिली राहत, सदस्यता और संगठनात्मक पारदर्शिता के साथ लोकतांत्रिक चुनाव कराने पर जोर
UncategorizedOctober 28, 2026पुलिस चौकी मल्हार को डायल 112 वाहन और अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की मांग, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने एसएसपी को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्तों की तरह फैल रहा कथित लेबर दलालों का नेटवर्क, मजदूरों का पलायन जारी; निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा सहित कई राज्यों की ओर जा रहे ग्रामीण मजदूर; श्रमिकों के पंजीयन, रोजगार की शर्तों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग
