डकैती रायगढ़ में बैंक मैनेजर को चाकूमारकर रकम ले उड़े, 5 से 8 की संख्या में थे डकैत पुलिस ने की नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के ढिमरापुर रोड स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे हड़कंप मच गया जब सुबह 3 लोग हेलमेट पहनकर बैंक अंदर घुसे और मैनेजर पर चाकू से हमला कर बैंक से नगदी लूटकर फरार हो गए। बैंक में दिनदहाड़े लूटकांड से अफरा-तफरी मच गई। बैंक में खुलेआम डकैती की सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और हाई अलर्ट पर आ गई है।
घटनास्थल पर डीआईजी राम गोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के साथ पुरी पुलिस टीम मौजूद है। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रायगढ़ के चारों दिशाओं में नाकाबंदी कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बैंक कर्मियों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमले में घायल बैक मैनेजर को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है की करीब 4 लोगों ने इस लूटकांड को अंजाम दिया 3 लोग बैंक अंदर घुसे थे और करोड़ों रुपए की लूट कर बाइक से फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस एक्सिस बैंक के आसपास किसी को जाने नहीं दे रही है और बैंक के अंदर पुलिस की जांच चल रही है। अभी कितने रुपए की लूट हुई है इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी, पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2023छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीयSeptember 22, 2023वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
UncategorizedSeptember 19, 2023वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
BILASPURSeptember 12, 2023छत्तीसगढ़ के वकीलों का जत्था दिल्ली के लिए 13 सितंबर को रवाना होगा।एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य के वकील 15 सितंबर 2023 को जंतर मंतर में करेंगे धरना प्रदर्शन।
