
बिलासपुर रेंज के नव पदस्थ आईजी अजय यादव ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के इस दौर में सभी जिलों की प्राथमिकताएं तय कर काम किया जाएगा। अपराधों में सक्रिय निरंतर के साथ ही विवेचना का स्तर सुधारने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि अपराधियों को सजा मिल सके। बता दें कि IPS अजय यादव बिलासपुर में बतौर प्रशिक्षु काम कर चुके हैं, अब वे यहां आईजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण शहर हैं। यहां मैं एसपी रह चुका हूं। अब आईजी की जिम्मेदारी मिली है। आने वाले समय में कोशिश होगी कि पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम किया जाए, क्योंकि पहले की अपेक्षा में अब संसाधन बढ़े हैं। इससे अपराधों के सक्रिय नियंत्रण में मदद मिलेगी और अपराधियों में पुलिस के प्रति खौफ होगा।
समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का है प्रयास
उन्होंने कहा कि जिले के एसपी संतोष कुमार सिंह नशे के खिलाफ बेहतर काम कर रहे हैं और नशे से निजात अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन, अब यह एक तरह से सामाजिक बुराई की तरह है, जिससे सकारात्मक मैसेज देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
साइबर थाने को मजबूत करने का होगा प्रयास
आईजी यादव ने कहा कि बिलासपुर में रेंज साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धर-पकड़ करने के लिए साइबर थाने की शुरुआत की गई है। आने वाले समय में यह कोशिश होगी कि साइबर थाने को मजबूत किया जाए और संसाधन उपलब्ध कराया जाए।
जानिए IPS अजय यादव का कार्यकाल
नव पदस्थ आईजी अजय यादव 2004 बैच के IPS हैं। बिलासपुर में प्रशिक्षु IPS के साथ ही यहां बतौर SP काम कर चुके हैं। तेज तर्रार पुलिस अफसर के रूप में पहचान बनाई। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम कम करने के लिए हमेशा से कोशिश की। अजय यादव पूर्व में रायपुर रेंज आईजी, आईजी इंटेलिजेंस के साथ ही बतौर एसपी सात जिलों में सेवाएं दे चुके हैं।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2023छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीयSeptember 22, 2023वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
UncategorizedSeptember 19, 2023वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
BILASPURSeptember 12, 2023छत्तीसगढ़ के वकीलों का जत्था दिल्ली के लिए 13 सितंबर को रवाना होगा।एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य के वकील 15 सितंबर 2023 को जंतर मंतर में करेंगे धरना प्रदर्शन।
