बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” की कड़ी में “2047 का विकसित भारत एवं 25 वर्षों के बाद का भारत” विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 03 अक्टूबर को सेजेस शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिंदी माध्यम, बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के चारों विकासखंड बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर एवं कोटा के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चित्रकला के विभिन्न वर्गों में 80 तथा भाषण प्रतियोगिता में 40 छात्र-छात्राओं, कुल 120 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने 2047 के विकसित भारत की कल्पना को अपनी चित्रकला और भाषण के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा अशोक विधानी, कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मस्तूरी विकासखंड का बढ़ाया गौरव
बीईओ मस्तूरी शिवराम टंडन के दिशा-निर्देश एवं नोडल अधिकारी एबीईओ मीनाक्षी बेग के मार्गदर्शन में मस्तूरी विकासखंड से शामिल छात्रा पिया टंडन, मार्क नेशनल पब्लिक स्कूल, केंवतरा ने चित्रकला ‘अ’ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर मस्तूरी क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पिया टंडन को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
शिक्षकों और माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
सम्मान प्राप्त करने के बाद पिया टंडन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक श्री लोमश एवं श्रीमती सरोजनी तथा अपने माता-पिता श्री द्वारिका टंडन एवं श्रीमती रेखा टंडन को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन से उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026पूरे मस्तूरी क्षेत्र के किसानों के मुआवजे के लिए ज्वाला बंजारे ने विधायक व विभाग को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 30, 2026प्रेस क्लब मस्तूरी को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला, शिकायतकर्ताओं के आरोप नहीं हुए प्रमाणित; 90 दिन में चुनाव कराने के निर्देश
सहायक रजिस्ट्रार के आदेश से वर्तमान कार्यकारिणी को मिली राहत, सदस्यता और संगठनात्मक पारदर्शिता के साथ लोकतांत्रिक चुनाव कराने पर जोर
UncategorizedOctober 28, 2026पुलिस चौकी मल्हार को डायल 112 वाहन और अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की मांग, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने एसएसपी को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्तों की तरह फैल रहा कथित लेबर दलालों का नेटवर्क, मजदूरों का पलायन जारी; निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा सहित कई राज्यों की ओर जा रहे ग्रामीण मजदूर; श्रमिकों के पंजीयन, रोजगार की शर्तों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग
