
मस्तूरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिया के नवीन भवन का लोकार्पण समारोह आज, 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिलीप लहरिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
समारोह में जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कृष्णमूर्ति बांधी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जनपद पंचायत मस्तूरी की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बिंझवार एवं उपाध्यक्ष श्री नितेश सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतकली बावड़े, जनपद पंचायत मस्तूरी के सदस्य श्री ज्वाला प्रसाद बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।
शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम
विद्यालय के नवीन भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। नए भवन से विद्यार्थियों को अनुकूल वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय में सुविधाओं के विस्तार से शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। यह पहल क्षेत्र में शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
ग्रामीणों में समारोह को लेकर उत्साह
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मटिया की सरपंच श्रीमती हिला सिंह चंदेल, उपसरपंच श्री धनश्याम प
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026मस्तूरी में झोलाछापों का बोलबाला! मेडिकल दुकानों की आड़ में चल रहा कथित इलाज का खेल, आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार
UncategorizedOctober 30, 2026पूरे मस्तूरी क्षेत्र के किसानों के मुआवजे के लिए ज्वाला बंजारे ने विधायक व विभाग को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 30, 2026प्रेस क्लब मस्तूरी को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला, शिकायतकर्ताओं के आरोप नहीं हुए प्रमाणित; 90 दिन में चुनाव कराने के निर्देश
सहायक रजिस्ट्रार के आदेश से वर्तमान कार्यकारिणी को मिली राहत, सदस्यता और संगठनात्मक पारदर्शिता के साथ लोकतांत्रिक चुनाव कराने पर जोर
UncategorizedOctober 28, 2026पुलिस चौकी मल्हार को डायल 112 वाहन और अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की मांग, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने एसएसपी को लिखा पत्र
