
बिलासपुर की बहू अर्चना कशयप ने मिसेस छत्तीसगढ़ और मिसेस इंडिया फर्स्ट रनर अप का खिताब जीतकर छत्तीसगढ़ समेत न्यायधानी का नाम रौशन किया है। विगत 6 से 10 जुलाई तक दिल्ली में वीजी मिसेस इंडिया 2022 का चयन किया गया।जिसमें छत्तीसगढ़ की अर्चना कशचप को फर्स्ट रनर अप एवं मिसेस छत्तीसगढ़ का खिताब दिया गया। यह खिताब जीतने वाली अर्चना टी.आर. वर्मा एवं तनुजा वर्मा ग्राम खुडमुडी तिल्दा, रायपुर की पुत्री और भीष्म कश्यप पिता बैजनाथ कश्यप ग्रीनगार्डन, बिलासपुर निवासी की पत्नी है।

अर्चना कश्यप का कहना है कि अगर उम्र को हराना है तो शौक जिन्दा रखिए । अर्चना बचपन से ही नृत्य, संगीत, गायन, ट्रेडिशनल आर्ट और क्राफ्ट की शौक रखती ही नहीं अपितु बहुत से प्राइज विद्यालय में महाविद्यालय स्तर पर प्राप्त कर चुकी है। अर्चना अपने पिता टी. आर. वर्मा उप वनमंडलाधिकारी से प्रभावित है । पर्यावरण प्रकृति के साथ जन समुदाय के लिए सतत् कार्य करती है। इसके साथ ही वे Business inteligence में work from Home job के साथ ही कुशल गृहणी भी है। अर्चना भविष्य में भी अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करना चाहती है ।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2023छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीयSeptember 22, 2023वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
UncategorizedSeptember 19, 2023वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
BILASPURSeptember 12, 2023छत्तीसगढ़ के वकीलों का जत्था दिल्ली के लिए 13 सितंबर को रवाना होगा।एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य के वकील 15 सितंबर 2023 को जंतर मंतर में करेंगे धरना प्रदर्शन।
