मशहूर रियलिटी टीवी शो रोडीज की एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी को उदयपुर के कन्हैया लाल की तरह गला काटने की धमकियां मिल रही है. कई लोगों ने निहारिका तिवारी को इंस्टाग्राम में मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी है. किसी ने कहा कि तू उल्टी गिनती शुरू कर, अब तेरी बारी है, तो किसी ने भद्दी गालियां देकर नेपोटिज्म फैलाने का आरोप लगाया है. दरअसल निहारिका ने एक वीडियो पोस्ट कर उदयपुर की घटना की निंदा की थी, जिसके बाद से उन्हें इस तरह की धमकियां मिलनी शुरू हो गई है.

हालांकि कइयों ने निहारिका का समर्थन भी किया है. निहारिका तिवारी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की रहने वाली है. फिलहाल अभी शूटिंग के लिए वे इंडोनेशिया में है. निहारिका ने फोन से बातचीत कर उन्हें मिल रही धमकियों के बारे में बताया. एक्स रोडीज ने कहा कि उदयपुर की घटना निंदनीय थी इसलिए मैंने सोशल मीडिया में अपनी बात रखी. मैंने कुछ गलत नहीं कहा. मैं नूपुर शर्मा का पक्ष नहीं लिया. दर्जी कन्हैया लाल की जिस तरह से हत्या की गई है, उसका विरोध किया है.
Author Profile
Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2023छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीयSeptember 22, 2023वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
UncategorizedSeptember 19, 2023वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
BILASPURSeptember 12, 2023छत्तीसगढ़ के वकीलों का जत्था दिल्ली के लिए 13 सितंबर को रवाना होगा।एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य के वकील 15 सितंबर 2023 को जंतर मंतर में करेंगे धरना प्रदर्शन।
