बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के संपदा शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी बाबू लक्ष्मीकांत को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर, बिलासपुर निवासी अजीत शुक्ला ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि राजकिशोर नगर स्थित सुमन शुक्ला के मकान के क्रय के लिए सौदा किया जा चुका था। मकान की लीज समाप्त हो चुकी थी, जिसके कारण रजिस्ट्री से पहले लीज नवीनीकरण कराया जाना था।
प्रार्थी ने लीज नवीनीकरण के लिए जुलाई 2026 में नगर निगम बिलासपुर में आवेदन प्रस्तुत किया था। आरोप है कि कार्य को जल्द कराने के एवज में संपदा शाखा के बाबू लक्ष्मीकांत कोका द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
प्रार्थी ने रिश्वत देने के बजाय आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने के लिए एसीबी से शिकायत की। शिकायत का सत्यापन कराने पर आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की। 25 सितंबर 2026 को आरोपी बाबू लक्ष्मीकांत कोका को प्रार्थी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026पूरे मस्तूरी क्षेत्र के किसानों के मुआवजे के लिए ज्वाला बंजारे ने विधायक व विभाग को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 30, 2026प्रेस क्लब मस्तूरी को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला, शिकायतकर्ताओं के आरोप नहीं हुए प्रमाणित; 90 दिन में चुनाव कराने के निर्देश
सहायक रजिस्ट्रार के आदेश से वर्तमान कार्यकारिणी को मिली राहत, सदस्यता और संगठनात्मक पारदर्शिता के साथ लोकतांत्रिक चुनाव कराने पर जोर
UncategorizedOctober 28, 2026पुलिस चौकी मल्हार को डायल 112 वाहन और अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की मांग, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने एसएसपी को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्तों की तरह फैल रहा कथित लेबर दलालों का नेटवर्क, मजदूरों का पलायन जारी; निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा सहित कई राज्यों की ओर जा रहे ग्रामीण मजदूर; श्रमिकों के पंजीयन, रोजगार की शर्तों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग
