अगर आपके पास भी पुरानी कार है और आप नई कार लेना चाहते हैं तो आप को अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए। पिछले कुछ सालों से देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ी हैं लेकिन इलेक्ट्रिक कारें अभी बहुत महंगी है, हर कोई इन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता। लेकिन अगर आपके पास पुरानी कार है तो आप सस्ते में और आसानी से इलेक्ट्रिक कार के मालिक बन सकते है। दिल्ली सरकार एक पोर्टल लांच करने वाली है। पोर्टल के माध्यम से जो लोग अपनी पुरानी गाड़ी में इलेक्ट्रिक कीट लगवाना चाहते हैं उन्हे आसानी से डीलर मिल सकेगा। परिवहन विभाग से परमिशन भी आप यही से प्राप्त कर सकेंगे ज्यादे दौड़ना-भागना नही पड़ेगा।

सरकार देना चाहती है बढ़ावा
दिल्ली सरकार ने पिछले साल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को शुरू करने की बात कही थी। पिछले नवंबर में दिल्ली राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि राज्य में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को स्क्रैपिंग से बचाने के लिए अगर लोग चाहे तो इसे इलेक्ट्रिक वाहनों में बदल सकते है।

कितना आएगा खर्च?
दिल्ली सरकार ने कुल 11 कंपनियों को दिल्ली की पुरानी कारों को इलेक्ट्रिक कारों में बदलने के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया है। सरकार ने नियम और कानून भी तय कर लिए है। दिल्ली सरकार अगले महीने पोर्टल को लांच कर सकती है। सरकार ने साफ कहा है कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कदम उठाने की जरूरत हैं। सरकार ने पिछले साल 10-15 साल पुरानी गाड़ियों को दिल्ली में प्रयोग करने से मना कर दिया था।

कब होगा लॉन्च?
दिल्ली सरकार का यह नया पोर्टल जो लोग पुरानी कार को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलना चाहते है उनको और इलेक्ट्रिक कार कीट लगाने वाली कंपनियों को एक मंच देगा। सरकार की मंशा है कि प्रक्रिया सहज और पारदर्शी हो। पोर्टल पर अनेकों कंपनियां रजिस्टर्ड होंगी ग्राहक अपने पुराने वाहनों को इलेक्ट्रिक कारों में बदलने के लिए अपनी पसंद की कंपनियों को चुन सकेंगे। एक 10-15 साल पुराने पेट्रोल या डीजल कार में इलेक्ट्रिक किट लगवाने की लागत लगभग ₹3 लाख से ₹5 लाख के बीच होगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2023छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीयSeptember 22, 2023वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
UncategorizedSeptember 19, 2023वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
BILASPURSeptember 12, 2023छत्तीसगढ़ के वकीलों का जत्था दिल्ली के लिए 13 सितंबर को रवाना होगा।एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य के वकील 15 सितंबर 2023 को जंतर मंतर में करेंगे धरना प्रदर्शन।
