मस्तूरी। ग्राम पंचायत चौहा में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके जीवन, संघर्ष और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर गांव में प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। “जय भीम” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और कार्यक्रम में जोश व उत्साह का संचार हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को अपनाने तथा समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस दौरान सरपंच हुलेश खूंटे सहित ओमप्रकाश राय, देवेन्द्र कांत, शैल खूंटे, अर्जुन खूंटे, संजीत राय, गौरव सुमन, देवनारायण कांत, तरुण राय, अविनाश राय, प्रिंस खूंटे, लोकेश टंडन, हरीश खूंटे, द्रोण खूंटे, सूर्यप्रकाश खूंटे, समीर खूंटे, अर्बन खूंटे, डेविड भार्गव, निखिल खूंटे, सुल्तान राय, आलोक टंडन, अतुल सुमन, अप्पू राजा कांत, विकास जोशी, दिनू राय एवं आदर्श खूंटे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने न केवल बाबा साहब के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया, बल्कि ग्राम में एकता, समानता और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश भी प्रसारित
