मस्तुरी बिलासपुर। जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे की सक्रिय पहल एवं निरंतर प्रयासों से ग्राम बिनैका में लंबे समय से लंबित केबलीकरण कार्य प्रारंभ हो गया है। इस कार्य के शुरू होने से ग्रामीणों को वर्षों से हो रही लो वोल्टेज की समस्या से बड़ी राहत मिली है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की कम वोल्टेज के कारण घरों में पंखे, मोटर पंप एवं अन्य उपकरण सही से नहीं चल पाते थे। जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क किया, जिसके परिणामस्वरूप आज केबलीकरण कार्य प्रारंभ हो सका है।
ग्रामीणों ने जनपद सदस्य के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ज्वाला बंजारे हमेशा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

