मल्हार -मस्तूरी क्षेत्र के ऐतिहासिक नगर मल्हार में आयोजित मल्हार महोत्सव इस वर्ष पूरे उत्साह, भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोगों की
उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
महोत्सव के दौरान विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, गीत-संगीत और पारंपरिक कला का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी मिला।इस आयोजन ने न केवल हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य किया, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। प्रशासन एवं आयोजन समिति के कुशल प्रबंधन के कारण पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ज्वाला बंजारे, सदस्य जनपद पंचायत मस्तूरी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि मल्हार महोत्सव क्षेत्र की पहचान बन चुका है और भविष्य में इसे और भी भव्य रूप दिया जाएगा।
मल्हार महोत्सव ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया, जिससे लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना और मजबूत हुई।
